Wednesday, April 24, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
MP: भोपाल में आज 7.15 बजे पीएम मोदी का रोड शोकांग्रेस पार्टी एक्सपोज हो गई,' सैम पित्रोदा के बयान पर बोले अमित शाहकांग्रेस हर परिवार की संपत्ति का एक्स-रे करेगी,' बोले पीएम मोदीबिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाईकेंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनीहरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगीप्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डेविधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
Haryana

कांग्रेस का किसान हित से दूर दूर तक कोई नाता नही-धनखड़

February 27, 2021 08:48 PM

भरतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड ने शनिवार को फरीदाबाद में एक प्रैसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि क़ानून किसान को सम्पन्न और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बनाए गए हैं I इनमे कुछ भी संशय करने वाला नहीं है I कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेसी नेतृत्व तोरिया व सरसों तथा जौ और गेहूं के पौधों में अंतर नहीं बता सकता ।, कांग्रेस का किसान हित से दूर दूर तक कोई नाता नही । इन्होंने छह साल तक स्वामीनाथन रिपोर्ट को दबाये रखा और भूपेंद्र हूडा खुद अपनी कमेटी की रिपोर्ट भी कांग्रेस सरकार में लागू नही करा पाए । राजस्थान में इनकी सरकार ने बाजारा एमएसपी पर न खरीद कर किसान को प्रति एकड़10 हजार का नुकसान किया वही पंजाब में हरियाणा के मुकाबले कम मुआवजा दिया जा रहा है । पंजाब की कांग्रेस सरकार पंजाब के किसानों को हरियाणा के मुकाबले गन्ने का कम रेट दे रही है।

भारतीय जनता पार्टी की देश व प्रदेश की सरकार जनहित के लिए कार्यरत है और विकास को एक नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं I तथ्य,सत्य और आन्दोलन पर बताते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताने लोगों के बीच में जाकर इस किसान आन्दोलन का तथ्य क्या है ,सत्य क्या है और असत्य क्या है सबको बताने का काम कर रहे है
पत्रकारों को भाजपा की आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि 8 मार्च को अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे । 15 मार्च तक जिलों के सभी मंडलों का गठन पूर्ण करना है, 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस पर हर कार्यकर्त्ता अपने घरों पर झंडा लगाकर स्थापना दिवस मनाएंगे, 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी जयंती धूम धाम से हर बूथ पर मनाई जाएगी और 25 सितम्बर को दीनदयाल जी की जयन्ती तक बूथ समिति का गठन और 6 दिसम्बर को डॉ आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर भी कार्यकर्मों का आयोजन होगा l इनके साथ ही केंद्र सरकार के 2 साल पूरे होने पर आत्मनिर्भर भारत के कार्यक्रम भी प्रदेश भर में चलेंगे I
धनखड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित जन संगठन है हमारी कार्य पद्धति बाकी राजनैतिक पार्टियों से भिन्न हैं l उन्होंने कहा की पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्त्ता को काम और हर काम के लिए कार्यकर्त्ता | केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने भी बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बंधित किया ।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, राजेश नागर, नरेंद्र गुप्ता प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, अजय गौड़ ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल एवं आर एन सिंह, चेयरमेन, मेयर सुमन बाला वरिष्ठ उप महापौर देवेंद्र चौधरी उप मेयर मनमोहन गर्ग, पार्षद गण पूर्व विधायक पूर्व चेयरमैन,पूर्व प्रत्याशी व प्रदेश पदाधिकारी, ज़िला पदाधिकारी और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे |


बॉक्स

- प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ का फरीदाबाद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ से संगठनात्मक विषयों पर की चर्चा

फरीदाबाद पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शनिवार को यहां एक दिवसीय प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड ने फ़रीदाबाद के पार्टी में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, शक्तिकेंद्र प्रमुखों, मोर्चों के अध्यक्ष व महामंत्री, जन प्रतिनिधि, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं कोर ग्रुप के साथ अलग-अलग बैठक करके संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की l

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*
चण्डीगढ़: पिहोवा से आप नेता गुरविंदर सिंह ने बीजेपी ज्वाइन की,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरविंदर सिंह और उनके कई समर्थकों को पटका पहनाकर बीजेपी ज्वाइन करवाई इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे
मुख्यमंत्री नायब सैनी की दबंगों को चेतावनी,फोन पर व्यापारियों को धमकाने वालों दबंगईयों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे