Tuesday, March 19, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा में नायब सिंह सैनी कैबिनेट का आज शाम साढ़े 4 बजे होगा विस्तारनोएडा: एल्विश यादव ने सांपों का जहर मंगवाने की बात कबूली- सूत्रदिल्ली जल बोर्ड घोटाला: ED के समन पर आज पेश नहीं होंगे सीएम केजरीवालदिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को कोर्ट से झटका, आज ही सरेंडर करने का दिया आदेशतेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने राज्यपाल के पद से दिया इस्तीफाचंडीगढ़:चौथी योगासन खेल चैम्पियनशिप आयोजित सांपों के जहर के मामले में एलविश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कियालोकसभा 2024 के आम चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता हो गई लागू, अब नई विकास परियोजनाओं की हरियाणा सरकार घोषणा नहीं कर सकती-मुख्य निर्वाचन अधिकारी
Haryana

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज ने गुरूद्वारा साहिब में मत्था टेक कर गुरू का आर्शीवाद प्राप्त किया

February 27, 2021 06:05 PM

हरियाणा के गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के स्वास्थ्य के लिए रेंजिमेंट बाजार गुरूद्वारा सिंह सभा में रखे गए सहज पाठ के भोग के मौके पर गृह मंत्री अनिल विज ने रविवार गुरूद्वारा साहिब में मत्था टेक कर गुरू का आर्शीवाद प्राप्त किया। यहां पंहुचने पर गुरूद्वारा सभा के प्रतिनिधियों ने गृहमंत्री को शॉल, कृपाण व श्री दरबार साहिब अमृतसर का स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया। 


गृहमंत्री ने इस मौके पर सभा के पदाधिकारियों के साथ-साथ संगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले दिनों वह कोरोना से ग्रसित हो गये थे और मेदांता में उपचाराधीन थे। डॉक्टरों ने उनके बचने की 10 प्रतिशत बात कही थी लेकिन आप लोगों की अरदासों व गुरू महाराज के आशीर्वाद से अब मैं बिल्कुल ठीक हो गया हूं। आप लोगों ने मेरे लिये जो सहज पाठ रखते हुए मेरे जीवन के लिये जो कामना क है, मैं उसका आभारी हूं तथा जिस पर गुरू महाराज का आशीर्वाद हो, उसका बाल भी बांका नही हो सकता। उपरवाला भी जनता की आवाज को सुनता है तथा आप लोगों की अरदास से ही मैं अब ठीक हो गया हूं। गुरू महाराज ने मुझे जो जिंदगी बख्शी है, मेरे खून का एक-एक कतरा अम्बाला की जनता के विकास के लिये समर्पित होगा। मुझ नाचीज वास्ते आपने अपने कीमती समय से जिस दिन से मैं मेदांता में दाखिल था, उस दिन से आपने सहज पाठ के माध्यम से मेरे जीवन की अरदास की और आपकी अरदास के चलते ही मैं स्वस्थ हो गया हूं। गुरू महाराज के नत्मस्तक होकर मैं, प्रार्थना करता हूं की भगवान मुझे शक्ति दे और मैं आपका सेवक बनकर जनता के हित के लिये कार्य करता रहूं।
इस मौके पर सभा के पदाधिकारी ब्रह्मजीत सिंह खालसा व सुदर्शन सिंह सहगल ने गृहमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि सम्पूर्ण तौर से गुरू का आशीर्वाद आप पर है। सम्पूर्ण संगत ने आपके स्वास्थ्य के लिये प्रार्थना की थी। इस मौके पर साध संगत ने आगे भी गृहमंत्री स्वस्थ होकर जनता की सेवा करते रहे, इसकी गुरूओं से प्रार्थना की। इस मौके पर ब्रह्मजीत सिंह खालसा व सुदर्शन सिंह सहगल, ए.वी. सिंह, कृपाणविन्द्र सिंह, बी.एस. ऑबराय, सतबीर सिंह, जसमीत सिंह, हरिन्द्र सिंह, अवतार सिंह, राजीव डिम्पल, मीडिया कोर्डिनेटर विजेन्द्र चौहान, जसबीर जस्सी, सुरेन्द्र ढींगरा, वीरेन्द्र के साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
हरियाणा में नायब सिंह सैनी कैबिनेट का आज शाम साढ़े 4 बजे होगा विस्तार
लोकसभा 2024 के आम चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता हो गई लागू, अब नई विकास परियोजनाओं की हरियाणा सरकार घोषणा नहीं कर सकती-मुख्य निर्वाचन अधिकारी
चण्डीगढ़ : हरियाणा सरकार ने 1 IAS और 3 HCS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए
अभिमन्यु हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की स्पेशल ड्यूटी में नियुक्त किए गए
हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई नियुक्तियां, IAS वी उमाशंकर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव लगाए गए, IAS अमित अग्रवाल मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव नियुक्त हुए,IAS आशिमा बराड़ भी मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव नियुक्त की गई,HCS सुधांशु गौतम मुख्यमंत्री के ओएसडी होंगे,प्रदेश सरकार ने नियुक्ति के आदेश जारी किए
टीवीएसएन प्रसाद होंगे हरियाणा के नये मुख्य सचिव,आदेश हुए जारी
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार कल 11 बजे हरियाणा:मुख्य सचिव संजीव कौशल छुट्टी पर गए,उनकी जगह पर होंगे टीवीएस एन प्रसाद मुख्य सचिव:सूत्र
चंडीगढ़। हरियाणा के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा,कर्मचारियों को मिली 4% की बढ़त,कुल महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% हुआ। पहली जनवरी से लागू होंगे आदेश
हरियाणा सरकार ने 2 आईपीएस और 16 एचपीएस अधिकारियों का किया तबादला