Saturday, April 20, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
असम 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, 75.7% विद्यार्थी हुए पासज्यादा मतदान लोकतंत्र की ताकत', नांदेड़ में बोले पीएम नरेंद्र मोदीनरेंद्र मोदी का सोनिया गांधी पर तंज, बोले- 'विपक्षी लोग चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है'PM नरेंद्र मोदी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- कांग्रेस के शहजादे को वायनाड में भी संकट दिख हैअदालत ने CBI और ED मामले में AAP नेता सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला रखा सुरक्षितहम सभी लोकसभा और करनाल विधानसभा चुनाव बड़े अंतराल से जीतेंगे: मनोहर लालकालका और पंचकूला विधानसभा में 21 व 28 अप्रैल को होगी सीएम सैनी की विजय संकल्प रैलीपलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता
Delhi

15 जनवरी को देश भर में ‘किसान अधिकार दिवस’ - होगा ‘राजभवन’ का घेराव:कांग्रेस

January 09, 2021 04:23 PM
हरियाणा कांग्रेस के नेताओं की एक बैठक का आयोजन नई दिल्ली स्थित गुरूद्वारा रकाबगंज रोड पर किया गया। बैठक हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल द्वारा ली गई। बैठक में हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक व पूर्व नेता हरियाणा कांग्रेस विधायक दल किरण चौधरी, कांग्रेस कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य व विधायक कुलदीप बिश्नोई, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव वीरेंद्र राठौर व आशीष दुआ शामिल रहे। 
 
बैठक के बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने बताया कि बैठक में किसान आंदोलन व हरियाणा में होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर चर्चा की गई। कांग्रेस पार्टी लगातार कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ संघर्षरत है और पूरी मजबूती के साथ किसानों के साथ खड़ी हुई है। 15 जनवरी को हरियाणा कांग्रेस द्वारा कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ किसानों के समर्थन में चंडीगढ़ स्थित राजभवन का घेराव किया जाएगा।
 
वहीं हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि बैठक में हरियाणा प्रदेश में होने वाले पंचायती चुनावों को लेकर चर्चा की गई। पंचायती चुनाव को लेकर यह पहली बैठक थी। बैठक में पंचायत चुनावों को लेकर कई पहलुओं पर चर्चा की गई। आने वाले दिनों में पंचायती चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ने के बारे में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी और इसके उपरांत पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने के बारे में फैसला लिया जाएगा। वहीं बैठक में भाजपा सरकार के कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को लेकर भी चर्चा की गई। किसानों के समर्थन में 15 जनवरी को हरियाणा कांग्रेस द्वारा चंडीगढ़ में राजभवन का घेराव किया जाएगा।
 
कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार काले कानून खत्म करने की बजाय लगातार बातचीत का ढोंग कर किसानों को तारीख पर तारीख दे रही है। 45 दिन से लाखों अन्नदाता दिल्ली की सीमाओं पर काले कानून खत्म करने की गुहार लगा रहे हैं। इस कड़कड़ाती ठंड-बारिश में 60 से अधिक किसानों ने अपना बलिदान दे दिया है। आज हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम किसान-मजदूर की आवाज हर स्तर पर मजबूती से उठाएं। कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी और श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी शुरुआत से ही किसानों और मजदूरों की आवाज उठा रही है। संसद में कांग्रेस द्वारा इन कानूनों का विरोध किया गया। इसके बाद कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी ने हरियाणा व पंजाब में इन काले कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर यात्रा निकाली। कांग्रेस पार्टी लगातार सड़क से लेकर हर स्तर पर संघर्ष कर रही है। श्री राहुल गांधी जी ने इन कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ लोगों के हस्ताक्षर राष्ट्रपति को सौंपे।
 
वही बैठक के उपरांत नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ इस मुश्किल घड़ी में हर स्तर पर खड़ी हुई है और उनकी हर संभव मदद कर रही है। आज हमारा अन्नदाता इस भीषण ठंड में खुली सड़कों पर बैठा हुआ है और लगातार संघर्ष कर रहा है। लेकिन भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार यह तीनों काले कानून तुरंत प्रभाव से निरस्त करे और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी का कानून बनाए। 
 
वहीं विधायक व पूर्व नेता हरियाणा कांग्रेस विधायक दल किरण चौधरी ने कहा कि सरकार बातचीत के नाम पर सिर्फ किसानों को बरगला रही है। शुरुआत से ही सरकार की नीयत में खोट रहा है। अब भी यह सरकार बातचीत के नाम पर सिर्फ दिखावा कर रही है।
 
कांग्रेस कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य व विधायक कुलदीप बिश्नोई ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा सरकार को सिर्फ अपने कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों की ही चिंता है। किसान लगातार अपने प्राणों की आहुति दे रहे हैं। लेकिन सरकार को कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है। सरकार तानाशाही पर उतारू है।
 
पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने कहा कि इस सरकार के द्वारा किसानों पर लगातार दमनपूर्वक कार्रवाई की जा रही है। उनके क्षेत्र रेवाड़ी में भी आंदोलनरत किसानों पर बर्बरतापूर्वक कार्रवाई की गई। भाजपा सरकार लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
 
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव वीरेंद्र राठौर और आशीष दुआ ने इस अवसर पर कहा कि सरकार हठधर्मिता अपनाए हुए है। इस सरकार का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है। सरकार जिद छोड़कर यह कृषि विरोधी काले कानून तुरंत प्रभाव से वापस करे।
Have something to say? Post your comment
 
More Delhi News
पहलवानों vs बृजभूषण पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई आज तिहाड़ जेल में बंद CM केजरीवाल से मुलाकात करने पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली में आज रहा इस साल का सबसे गर्म दिन, 39.4 डिग्री मापा गया तापमान मनीष सिसोदिया ने अदालत में लगाई अर्जी, चुनाव प्रचार के लिए मांगी अंतरिम जमानत केजरीवाल की याचिका पर 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट 24 घंटे में केजरीवाल के कोर्ट से दूसरा झटका, हफ्ते में दो दिन कर सकेंगे वकील से मुलाकात नवरात्रि के पहले दिन दिल्ली के कालकाजी मंदिर में की गई विशेष आरती-पूजा मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत राउज एवेन्यू कोर्ट ने 18 अप्रैल तक बढ़ाई लोकसभा चुनाव से पहले विजेंदर सिंह ने थामा BJP का दामन अरविंद केजरीवाल से मिलने तिहाड़ जेल जाएंगे भगवंत मान