Friday, March 29, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
सीएम केजरीवाल की ईडी रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ीजहां-जहां पानी की कमी है, उसकी आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे:अभय यादवउत्तराखंड: नानकमत्ता में डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्याकेंद्र सरकार ने मनरेगा से जुड़े संशोधन का नोटिफिकेशन जारी किया, बढ़ेगी मजदूरीउत्तराखंड: नानकमत्ता गुरुद्वारा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह के मर्डर की जांच के लिए SIT गठितCM केजरीवाल के लिए 7 दिन की अतिरिक्त हिरासत की मांग करेगी EDहरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी घोषितअंबाला सबजोन निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कृष्णा दीदी का 6 दशकों के त्याग तपस्या पश्चात् हुआ देहावसान
Punjab

आम आदमी पार्टी प्रदेश भर में निकाय चुनाव अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी:भगवंत मान

December 28, 2020 06:00 PM

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब आने वाले स्थानीय निकाय व म्युनिसिपल कमेटियों का चुनाव अपने चुनाव चिन्ह ‘झाड़ू’ पर लड़ेगी। यह ऐलान आज यहां पार्टी मुख्यालय से की गई प्रेस कान्फ्रैंस के दौरान पार्टी इंचार्ज व दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने संयुक्त तौर पर किया। इस मौके नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, नेता प्रतिपक्ष की उप नेता बीबी सरबजीत कौर माणूंके, विधायक कुलतार सिंह संधवां, अमन अरोड़ा, गुरमीत सिंह मीत हेयर, प्रिंसिपल बुद्धराम, प्रो. बलजिन्दर कौर, जै कृष्ण सिंह रोड़ी, कुलवंत सिंह पंडोरी, जगतार सिंह जग्गा हिस्सोवाल, मनजीत सिंह बिलासपुर, मास्टर बलदेव सिंह, रुपिंदर कौर रूबी, अमरजीत सिंह सन्दोआ, पार्टी के प्रदेश महा सचिव हरचन्द सिंह बरसट, सचिव गगनदीप सिंह चड्ढा के इलावा अन्य नेता उपस्थित थे।

जरनैल सिंह ने कहा कि ‘आप’ की ओर से होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में सभी सीटों पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। यह चुनाव पार्टी के चुनाव निशान पर ही लड़ी जाएंगी। उन्होंने कहा कि शहरों में बदलाव के लिए लोगों के लिए यह सुनहरा अवसर है कि वह इस बार लोगों के लिए काम करने वाले व्यक्तियों को अपना पार्षद चुनें। उन्होंने चुनाव में काम करने वाले सरकारी आधिकारियों को कहा कि वह बिना किसी दबाव के अपनी ड्यूटी करें। उन्होंने कहा कि किसी सरकार का दबाव स्वीकार करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि एक साल बाद यह कांग्रेस की सरकार बदल जाएगी।
भगवंत मान ने कहा कि स्थानीय निकाय व म्युनिसिपल कमेटियों में करोड़ों रुपए के घपले किए जाते हैं। ऐसे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जरूरी है कि एक पढ़े लिखे और योग्य व्यक्तियों को अपना प्रतिनिधि चुना जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव निशान ‘झाड़ू’ से गंदी हो चुकी राजनीति को साफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज देश का किसान अपने हकों के लिए कड़ाके की सर्द रातों में सडक़ों पर आंदोलन कर रहा है। मान ने कहा कि उन्होंने पिछले दिनों सेंट्रल हॉल में प्रधानमंत्री मोदी के सामने किसानों की आवाज उठा कर अपना एक फर्ज निभाया है। उन्होंने ऐलान किया कि आने वाले समय में जहां भी प्रधानमंत्री मोदी का सामना होगा वहीं किसानों की आवाज बुलंद की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
 
More Punjab News
पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब पीने से अब तक 6 लोगों की मौत पंजाब में गैंगस्टर-पुलिस में फायरिंग, क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम के एक स्टाफ की सीने में गोली लगने से हुई मौत
चंडीगढ़:लोकसभा चुनाव की तैयारी,पंजाब में आम आदमी पार्टी में 8 प्रत्याशियों की घोषणा, 5 मंत्रियों को दी टिकट
मोहाली के शॉपिंग मॉल में चली गोलियां, गैंगस्टर राजेश डोगरा की ह्त्या किसान आंदोलन में खनौरी बॉर्डर पर मारे गए शुभकरण सिंह का आज होगा अंतिम संस्कार
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह फिर से पंजाब का माहौल खराब कर सकता है: महंत मनोज शर्मा
पंजाब: बंटी बैंस पर गोली चलाने वाले शूटर का हरियाणा में एनकाउंटर पंजाब पुलिस ने शंभू बॉर्डर से आगे चेक प्वाइंट पर अतिरिक्त फोर्स किया तैनात चंडीगढ़:किसानों की केंद्र सरकार से शाम 6 बजे मीटिंग राजपुरा में होगी शंभु बैरियर पर किसानों पर हुई पुलिस कार्यवाही के विरोध में कल 15 फरवरी को किसानों द्वारा रेल रोकने की घोषणा की है। किसान यूनियन उग्रहां के प्रधान जोगिंदर सिंह उग्रहां ने कहा पंजाब में कल 12 बजे से 4 बजे तक ट्रेनें रोकी जाएंगी