Friday, April 19, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
चंडीगढ़। अंबाला लोकसभा के लिए INLD प्रत्याशी की घोषणा. सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया प्रत्याशीपंजाब में बच्ची को जिंदा दफनाने वाली महिला को फांसीहरियाणा में मंत्रियों को विभागों का बंटवाराः गृह विभाग CM ने अपने पास रखा; दलाल नए वित्तमंत्री बने, स्वास्थ्य कमल गुप्ता को सौंपासलमान के घर शूटिंग के आरोपी सागर पाल के भाई सोनू से भी पूछताछ हुईपहलवानों vs बृजभूषण पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई आजबिहार: सम्राट चौधरी ने RJD को बताया गुंडों की पार्टी, तेजस्वी बोले- ये हार की बौखलाहटमुर्शिदाबाद: रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद 7 लोग अस्पताल में भर्तीप्रधानमंत्री मोदी ने देश की संस्कृति और संस्कार का संरक्षण किया है : नायब सैनी
Haryana

'दमनकारी नीतियों से बाज आए भाजपा सरकार, किसानों की बात सुनने की कोशिश करे' - कुमारी सैलजा

November 27, 2020 11:08 AM
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक किसानों के हकों की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद श्री राहुल गांधी जी कह चुके हैं कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर कृषि विरोधी तीनों काले कानूनों को वापस लिया जाएगा। भाजपा सरकार द्वारा लाए गए यह काले कानून कृषि क्षेत्र को पूरी तरह से नष्ट कर देंगे। भाजपा सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाली सरकार है। यह सूट-बूट की सरकार है। किसानों और मजदूरों को रौंदते हुए निजी क्षेत्र को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता है।
 
यह बातें हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने शुक्रवार को पानीपत में कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को अपना समर्थन देते हुए कहीं। इस दौरान उनके साथ विधायक शमशेर सिंह गोगी और पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह कादयान समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे।
 
कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने कभी किसानों के हित की बात नहीं की है। यह पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाली सरकार है। यह सूट-बूट की सरकार है। यह सरकार किसान व मजदूर के दुःख को नहीं समझ रही है। यह सरकार निजी क्षेत्र को बढ़ावा देना चाहती है। किसानों और मजदूरों को रौंदते हुए निजी क्षेत्र को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता है। यह तीनों काले कानून किसान और मजदूर को पूरी तरह से खत्म कर देंगे। कृषि क्षेत्र को पूरी तरह से नष्ट कर देंगे। इसीलिए आज किसान सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हुए हैं। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलना चाहिए। कांग्रेस पार्टी का समर्थन पहले दिन से ही किसान, मजदूर और आढ़तियों के साथ है।
 
कुमारी सैलजा ने कहा कि हल निकालना सरकार का काम है। सरकार किसानों से बातचीत करती। कानून बनाने से पहले किसानों से बात की जाती। संसद में जब कानून लाए गए तो इन्हें सिलेक्ट कमेटी को भेजा जाता। ताकि वह सभी से बात करती। संगठनों से बात की जाती। लेकिन यह सरकार लगातार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। आज यह पूरा देश देख रहा है कि किस तरह से इस सरकार द्वारा तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है। इस सरकार का बातचीत में कोई विश्वास नहीं है। 
 
कुमारी सैलजा ने कहा कि अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। किसानों को उनकी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तक नहीं मिल रहा है। ऐसे समय में क्या सरकार को ऐसे काले कानून बनाने चाहिए थे? सरकार को जरूरत थी किसानों की मदद करने की, लेकिन सरकार द्वारा किसानों को रौंदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक किसानों के हकों की आवाज उठाती रहेगी। हम किसान संगठनों को आश्वस्त करते हैं कि कांग्रेस पार्टी उनकी लड़ाई लड़ती रहेगी।
Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
चंडीगढ़। अंबाला लोकसभा के लिए INLD प्रत्याशी की घोषणा. सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया प्रत्याशी
हरियाणा में मंत्रियों को विभागों का बंटवाराः गृह विभाग CM ने अपने पास रखा; दलाल नए वित्तमंत्री बने, स्वास्थ्य कमल गुप्ता को सौंपा
प्रधानमंत्री मोदी ने देश की संस्कृति और संस्कार का संरक्षण किया है : नायब सैनी
हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट अम्बाला कर रही है लगातार नशा तस्करों पर वार, मोटरसाइकिल पर सवार नशा तस्कर को काबू कर 930 ग्राम अफीम बरामद
रणदीप सुरजेवाला पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,चुनाव आयोग ने रणदीप सिंह सुरजेवाला के चुनाव प्रचार पर लगाई रोक
हरियाणा कांग्रेस में हुई महत्वपूर्ण नियुक्तियां,हरियाणा कांग्रेस के कई विभागों के बनाए गए चेयरमैन , नियुक्त हुए सभी सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने दी बधाई, कहा - कांग्रेस की मजबूती के लिए करें काम
लोकसभा चुनाव के लिए जेजेपी की पहली लिस्ट जारी, 5 मजबूत उम्मीदवारों की घोषणा
मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन
हकृवि की उन्नत तकनीकों व नवाचारों से कांगो गणराज्य के किसानों को मिलेगा लाभ: प्रो. बी.आर. काम्बोज
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से हरियाणा राजभवन, चंडीगढ़ में एपीजे सत्या विश्वविद्यालय, गुरूग्राम के कुलपति प्रो. विजय वीर सिंह शिष्टाचार मुलाकात की