Tuesday, April 16, 2024
Follow us on
Haryana

हरियाणा के राज्यपाल की सचिव डा .जी. अनुपमा के नेतृत्व में राजभवन कार्यालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ी

November 26, 2020 05:48 PM

संविधान दिवस के अवसर पर वीरवार को हरियाणा राजभवन के कॉन्फ्रैंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल की सचिव डा .जी. अनुपमा के नेतृत्व में राजभवन कार्यालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने  दूरदर्शन के माध्यम से सीधे जुड़कर ठीक 11 बजे संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा। हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य जो कोरोना पॉजिटिव होने के कारण एकांतवास में हैं , उन्होंने ने भी अपने एकान्त कक्ष में संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा ।
इससे पूर्व सचिव डा0 जी. अनुपमा ने संविधान की प्रस्तावना की महत्ता पर प्रकाश डाला और भारतीय संविधान की जानकारी  सम्बन्धित अधिकारियों और कर्मचारियों से सांझा की। उन्होंने कहा कि हम सभी संविधान की प्रस्तावना को पढ़ कर प्रस्तावना के आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में भी उतारें और अपने कर्तव्यों और अधिकारों को समझें।
राजभवन में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दो गज के अन्तर पर खड़े होकर कार्यक्रम में भाग लिया। उपस्थित सभी व्यक्तियों द्वारा कोविड-19 के सम्बन्ध में सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन किया गया।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
चण्डीगढ़: UPSC में सिविल सर्विस परीक्षा का 2023 का रिज़ल्ट घोषित किया,इस बार 1143 युवाओं का हुआ चयन
संकल्प पत्र में विकसित भारत का दृढ़ संकल्पः मुख्यमंत्री नायब सैनी
बाबा साहब के बताएं रास्ते पर चलकर जनकल्याण के काम कर रही भाजपा: नायब सैनी
विकसित भारत का रोडमैप है भाजपा का संकल्प पत्र : धनखड़
चंडीगढ़ : पीके दास बने SEIAA के चेयरमैन,पूर्व आईएएस अधिकारी है पीके दास केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी की
बिलासपुर:बैसाखी पर्व पर निकाली शोभा यात्रा, नागा साधुओं ने किया शाही स्नान
हरियाणा के राज्यपाल ने दिल्ली में लाल कृष्ण आडवाणी से की मुलाकात
विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप व प्रशिक्षण कार्यक्रम वर्तमान समय की मांग : प्रो. सोमनाथ सचदेवा School Bus Accident: बच्चों का बलिदान जाया नहीं जाए,अगले 10 दिन में सभी जिलों की एक एक बस चेक करो,जो नियम पर खरी न उतरे उनको अंदर डालो:चीफ सेक्रेटरी
मीडिया एवं राजनेताओं ने लिया ईद मिलन कार्यक्रम में भाग