Saturday, April 20, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
घर बैठे डाउनलोड करें फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्डउपायुक्त ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे कराएं- मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसादअसम 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, 75.7% विद्यार्थी हुए पासज्यादा मतदान लोकतंत्र की ताकत', नांदेड़ में बोले पीएम नरेंद्र मोदीनरेंद्र मोदी का सोनिया गांधी पर तंज, बोले- 'विपक्षी लोग चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है'PM नरेंद्र मोदी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- कांग्रेस के शहजादे को वायनाड में भी संकट दिख हैअदालत ने CBI और ED मामले में AAP नेता सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला रखा सुरक्षितहम सभी लोकसभा और करनाल विधानसभा चुनाव बड़े अंतराल से जीतेंगे: मनोहर लाल
Haryana

डीजीपी हरियाणा ने तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड विजेता को दी बधाई

September 22, 2020 08:11 PM

हरियाणा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री मनोज यादव से आज ‘लैंड एडवेंचर’ कैटागिरी में ‘तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2019’ से सम्मानित पर्वतारोही अनीता कुंडू ने पुलिस मुख्यालय में मुलाकात की।         
          इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर अनीता को बधाई देते हुए डीजीपी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा स्थापित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होकर महिला पुलिस अधिकारी ने समस्त राज्य और हरियाणा पुलिस का नाम रोशन किया है। उन्होंने आगामी अभियान के लिए अनीता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस खिलाडियों का मनोबल बढाने के लिए प्रतिबद्ध है। 
           बता दे कि वर्तमान में अनीता कुंडू हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। उन्होने राज्य पुलिस बल के खिलाड़ियों का मनोबल बढाने के लिए डीजीपी का धन्यवाद किया।
  उल्लेखनीय है कि अनीता ने एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका सहित सात महाद्वीपों में चोटियों को फतह किया है। साथ ही, नेपाल और चीन दोनों ओर से माउंट एवरेस्ट को फतह किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होेंने दुनिया भर में पर्वतारोहण के कई अन्य सफल अभियान भी किए हैं।
          हाल ही में अनीता को उत्तराखंड में ’गंगोत्री’ और ’रुदुगैरा’ की चोटियों पर पर्वतारोहण के लिए अभियान प्रमुख के रूप में भी चुना गया है।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
घर बैठे डाउनलोड करें फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड
उपायुक्त ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे कराएं- मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद
हम सभी लोकसभा और करनाल विधानसभा चुनाव बड़े अंतराल से जीतेंगे: मनोहर लाल
कालका और पंचकूला विधानसभा में 21 व 28 अप्रैल को होगी सीएम सैनी की विजय संकल्प रैली
पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानवता के कल्याण में रक्तदान पुण्य का कार्य : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा
चंडीगढ़। अंबाला लोकसभा के लिए INLD प्रत्याशी की घोषणा. सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया प्रत्याशी
हरियाणा में मंत्रियों को विभागों का बंटवाराः गृह विभाग CM ने अपने पास रखा; दलाल नए वित्तमंत्री बने, स्वास्थ्य कमल गुप्ता को सौंपा
प्रधानमंत्री मोदी ने देश की संस्कृति और संस्कार का संरक्षण किया है : नायब सैनी
हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट अम्बाला कर रही है लगातार नशा तस्करों पर वार, मोटरसाइकिल पर सवार नशा तस्कर को काबू कर 930 ग्राम अफीम बरामद