Friday, April 19, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
चंडीगढ़। अंबाला लोकसभा के लिए INLD प्रत्याशी की घोषणा. सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया प्रत्याशीपंजाब में बच्ची को जिंदा दफनाने वाली महिला को फांसीहरियाणा में मंत्रियों को विभागों का बंटवाराः गृह विभाग CM ने अपने पास रखा; दलाल नए वित्तमंत्री बने, स्वास्थ्य कमल गुप्ता को सौंपासलमान के घर शूटिंग के आरोपी सागर पाल के भाई सोनू से भी पूछताछ हुईपहलवानों vs बृजभूषण पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई आजबिहार: सम्राट चौधरी ने RJD को बताया गुंडों की पार्टी, तेजस्वी बोले- ये हार की बौखलाहटमुर्शिदाबाद: रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद 7 लोग अस्पताल में भर्तीप्रधानमंत्री मोदी ने देश की संस्कृति और संस्कार का संरक्षण किया है : नायब सैनी
Haryana

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने उच्च-जोखिम वाले क्षेत्रों में उप- राष्ट्रीय टीकाकरण (एसएनआईडी) पल्स पोलियो अभियान 2020-21 के पहले दौर की शुरुआत की

September 21, 2020 05:36 PM

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने उच्च-जोखिम वाले क्षेत्रों में उप- राष्ट्रीय टीकाकरण  (एसएनआईडी) पल्स पोलियो अभियान  2020-21 के पहले दौर की शुरुआत की है, जिसमें 13 जिलों के कंटेनमेंट क्षेत्रों को शामिल किया गया है। राज्य में इस अभियान के दौरान लगभग 6.3 लाख बच्चों को पल्स पोलियो की दवाई पिलाई जायेगी।

        इस संबंध में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता  ने बताया कि  प्रदेश की पोलियो मुक्त स्थिति बनाए रखने के लिए पहले दिन 13 जिलों नामतः अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, करनाल, कुरुक्षेत्र, मेवात, पलवल, पंचकुला, पानीपत, रोहतक, सोनीपत और यमुनानगर में बूथ गतिविधियां की गई। कोविड-19 महामारी के कारण वर्तमान परिस्थितियों में सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट, मास्क, सैनिटाइजऱ, दस्ताने इत्यादि का उपयोग करके पूरी सावधानी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन किया जा रहा है। विभाग की टीमें  हाथों की स्वच्छता और सामाजिक दूर के नियमों का पालन  भी कर रही हैं।

 उन्होंने बताया कि अधिकांश जिलों में विधायकों ,उपायुक्तों ,नगर पार्षदों, सिविल सर्जन या अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा पल्स पोलियो बूथों का उद्घाटन किया गया । पलवल के विधायक, श्री दीपक मंगला ने पलवल और गुरुग्राम के विधायक श्री सुधीर सिंगला ने गुडग़ांव में पल्स पोलियो अभियान 2020-21 के पहले दौर का उद्घाटन किया। एनएचएम के प्रशासनिक निदेशक, डॉ बीके राजौरा ने जिला सोनीपत में अभियान का उद्घाटन किया।

यह अभियान के तहत दवाई से वचिंत रह गये बच्चों को हाउस-टू-हाउस जाकर पोलियो ड्रॉप पिलाई जायेगी। इस अभियान के पहले दिन 5 वर्ष से कम आयु के लगभग 3.74 लाख (59 प्रतिशत) बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। इस अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए  लगभग 4,000 स्वास्थ्य टीमों को लगाया गया है, जिनमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्वयंसेवक,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,आशा आदि शामिल हैं। सभी जिलों में लगभग 500 क्षेत्र पर्यवेक्षक तथा एनपीएस पी-डब्लयूएचओ के अलावा प्रत्येक जिले में 5-6 जिला पर्यवेक्षकों द्वारा भी स्वतंत्र मॉनिटरिंग की जा रही है। इस दौरान प्रिंट मीडिया और अन्य आईईसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया है।

उन्होंने बताया कि बूथ गतिविधि के दौरान छूटे हुए बच्चों को 21 से 22 सितंबर, 2020 को घर-घर जा कर पोलियो की दवाई  पिलाई जायेगी जिनमें  मलिन बस्तियों, अलग-अलग झोपडिय़ों, ईंट भट्ठों,  तथा पलायन करने वाले उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के बच्चे शामिल होंगे।

यहां यह बताना महत्वपूर्ण है कि पल्स पोलियो अभियान में सभी विभागों के सहयोग एवं लगातार कड़ी मेहनत के कारण  2012 से भारत और हरियाणा पोलियो मुक्त हैं। एनआईडी व एसएनआईडी के हर  दौर के साथ यह सुनिश्चित किया जाता है कि भारत का पोलियो मुक्त दर्जा कायम रहे। इसके लिए आम जनता से भी सक्रिय भागीदारी की अपील की जाती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 का दूसरा उप राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 1 नवंबर 2020 को आयोजित किया जाना है।

 
Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
चंडीगढ़। अंबाला लोकसभा के लिए INLD प्रत्याशी की घोषणा. सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया प्रत्याशी
हरियाणा में मंत्रियों को विभागों का बंटवाराः गृह विभाग CM ने अपने पास रखा; दलाल नए वित्तमंत्री बने, स्वास्थ्य कमल गुप्ता को सौंपा
प्रधानमंत्री मोदी ने देश की संस्कृति और संस्कार का संरक्षण किया है : नायब सैनी
हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट अम्बाला कर रही है लगातार नशा तस्करों पर वार, मोटरसाइकिल पर सवार नशा तस्कर को काबू कर 930 ग्राम अफीम बरामद
रणदीप सुरजेवाला पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,चुनाव आयोग ने रणदीप सिंह सुरजेवाला के चुनाव प्रचार पर लगाई रोक
हरियाणा कांग्रेस में हुई महत्वपूर्ण नियुक्तियां,हरियाणा कांग्रेस के कई विभागों के बनाए गए चेयरमैन , नियुक्त हुए सभी सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने दी बधाई, कहा - कांग्रेस की मजबूती के लिए करें काम
लोकसभा चुनाव के लिए जेजेपी की पहली लिस्ट जारी, 5 मजबूत उम्मीदवारों की घोषणा
मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन
हकृवि की उन्नत तकनीकों व नवाचारों से कांगो गणराज्य के किसानों को मिलेगा लाभ: प्रो. बी.आर. काम्बोज
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से हरियाणा राजभवन, चंडीगढ़ में एपीजे सत्या विश्वविद्यालय, गुरूग्राम के कुलपति प्रो. विजय वीर सिंह शिष्टाचार मुलाकात की