Tuesday, April 23, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 21 घायलकर्नाटक: बीजेपी एमएलसी केपी नंजुंदी ने अपने पद से इस्तीफा दियामुख्तार अंसारी की विसरा रिपोर्ट आई सामने, जहर से मरने की पुष्टि नहींमलेशिया में मिलिट्री के 2 हेलिकॉप्टर क्रैश, 10 लोगों की मौतआगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगाअभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है *आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*चण्डीगढ़: पिहोवा से आप नेता गुरविंदर सिंह ने बीजेपी ज्वाइन की,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरविंदर सिंह और उनके कई समर्थकों को पटका पहनाकर बीजेपी ज्वाइन करवाई इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे
Haryana

हरियाणा सरकार ने ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए 20 सितंबर 2020 तक समय बढ़ा दिया

September 18, 2020 05:58 PM

हरियाणा सरकार ने राज्य के बाजरा उत्पादक किसानों के हित में अहम निर्णय लेते हुए ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए 20 सितंबर 2020तक समय बढ़ा दिया है। बाजरा के अतिरिक्त अन्य खरीफ फसलों के पंजीकरण की अंतिम तिथि भी 25 सितंबर 2020 तक बढ़ा दी है ताकि फसलों की बिजाई करने वाले सभी किसान अपना ब्यौरा इस पोर्टल पर अपलोड कर सकें।

          यह निर्णय हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल भी उपस्थित थे।

          इस बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने बताया कि किसी भी कारण से जो किसान ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ योजना के तहत पोर्टल पर अपनी बाजरा की फसल का पंजीकरण कराने से चूक गए हैं, वे अब 20 सितंबर, 2020 तक अपनी फसल का विवरण अपलोड कर पंजीकृत कर सकते हैं,जबकि खरीफ की अन्य फसलों को 25 सितंबर2020 तक पंजीकृत किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अब तक पोर्टल पर 7,80,867किसानों ने 43,08,444.97 एकड़ जमीन का पंजीकरण किया है।

           श्री कौशल ने राज्य के किसानों को ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ योजना के तहतfasal.haryana.gov.in   पर पंजीकरण करने का आग्रह करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने खरीफ-2020 के दौरान 100 प्रतिशत किसानों को इस पोर्टल पर पंजीकरण करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि इससे पंजीकृत किसानों को विभाग द्वारा दी जा रहे प्रोत्साहन और सब्सिडी का लाभ होने के अलावा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल बेचने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अधिक से अधिक किसानों द्वारा अपनी फसल पंजीकृत करने से दूसरे राज्यों से अवैध तरीके से लाई गई फसल की बिक्री रोकने में मदद मिलेगी। अवैध तरीके से लाई गई फसल राज्य के संसाधनों पर अतिरिक्त बोझ डालती है।

          अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने आगे यह भी बताया कि कोई भी किसान अधिक जानकारी के लिए विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2117 और 1800-180-2060पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच संपर्क कर सकता है।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*
चण्डीगढ़: पिहोवा से आप नेता गुरविंदर सिंह ने बीजेपी ज्वाइन की,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरविंदर सिंह और उनके कई समर्थकों को पटका पहनाकर बीजेपी ज्वाइन करवाई इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे
मुख्यमंत्री नायब सैनी की दबंगों को चेतावनी,फोन पर व्यापारियों को धमकाने वालों दबंगईयों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे
पंचकूला:प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में आज शाम 5 बजे रायपुर रानी के नेता जी स्टेडियम में *विजय संकल्प रैली* को संबोधित करेंगे। मोदी ने लिया समान नागरिक संहिता कानून बनाने का संकल्प :धनखड़ मुख्यमंत्री नायब सैनी की विजय संकल्प रैली आज, सभी तैयारियां पूरी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने करनाल में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर किया जन-संवाद घर बैठे डाउनलोड करें फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड