Saturday, April 20, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
हम सभी लोकसभा और करनाल विधानसभा चुनाव बड़े अंतराल से जीतेंगे: मनोहर लालकालका और पंचकूला विधानसभा में 21 व 28 अप्रैल को होगी सीएम सैनी की विजय संकल्प रैलीपलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदातामानवता के कल्याण में रक्तदान पुण्य का कार्य : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवाहमारा मिशन संसद में जाकर लोगों के मुद्दों को उठाना है- PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने जारी किया मेनिफेस्टोपंजाब: सुनीता केजरीवाल ने AAP के लोकसभा प्रत्याशियों से की मुलाकातविक्रम सिंह सैनी ओस्का के चंडीगढ़ कोर्डिनेटर नियुक्तपीएम नरेंद्र मोदी ने फर्स्ट टाइम वोटरों से की खास अपील, बोले- 'लोकतंत्र में हर वोट कीमती है...'
Haryana

जेजेपी ने किसान के ईलाज के लिए की 51 हजार रूपए की सहायता

September 17, 2020 08:01 PM

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला गुरुवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के गांव चिब्बा निवासी घायल किसान नत्था राम से मिलने उनके निवास स्थान पर पहुंचे। जैसे ही दिग्विजय सिंह नत्था राम के घर पहुंचे तो उन्हें देखकर किसान नत्था राम एक दम से खिल उठे। इस मौके पर उनके साथ जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ केसी बांगड, पार्टी के शाहाबाद से विधायक रामकरण काला भी मौजूद रहे और घायल किसान का हाल जाना। दिग्विजय चौटाला ने घायल किसान के ईलाज के लिए 51 हजार रूपये दिए। वहीं इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने घायल किसान की वीडियो कॉल के जरिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से भी बातचीत करवाई। दुष्यंत चौटाला ने सबसे पहले किसान नत्था राम को राम-राम कहा और उनके सेहत के बारे में उनसे जानकारी ली। मुलाकात के बाद दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उन्हें दुख है कि किसान आंदोलन के दौरान बुजुर्ग नत्था राम के पांव में चोट लगी। उन्होंने कहा कि उनके मन में कई दिन से नत्था राम से मिलने की इच्छा थी, इसके चलते ही वे आज मिलने पहुंचे हैं। नत्था राम ने भावुक होते हुए कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला में वे स्वयं चौ. देवीलाल को देखते हैं। उसे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हरियाणा खूब तरक्की के राह पर जाएगा। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि नत्था राम जैसे बुजुर्गों के विश्वास को वे कभी टूटने नही देंगें।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
हम सभी लोकसभा और करनाल विधानसभा चुनाव बड़े अंतराल से जीतेंगे: मनोहर लाल
कालका और पंचकूला विधानसभा में 21 व 28 अप्रैल को होगी सीएम सैनी की विजय संकल्प रैली
पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानवता के कल्याण में रक्तदान पुण्य का कार्य : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा
चंडीगढ़। अंबाला लोकसभा के लिए INLD प्रत्याशी की घोषणा. सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया प्रत्याशी
हरियाणा में मंत्रियों को विभागों का बंटवाराः गृह विभाग CM ने अपने पास रखा; दलाल नए वित्तमंत्री बने, स्वास्थ्य कमल गुप्ता को सौंपा
प्रधानमंत्री मोदी ने देश की संस्कृति और संस्कार का संरक्षण किया है : नायब सैनी
हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट अम्बाला कर रही है लगातार नशा तस्करों पर वार, मोटरसाइकिल पर सवार नशा तस्कर को काबू कर 930 ग्राम अफीम बरामद
रणदीप सुरजेवाला पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,चुनाव आयोग ने रणदीप सिंह सुरजेवाला के चुनाव प्रचार पर लगाई रोक
हरियाणा कांग्रेस में हुई महत्वपूर्ण नियुक्तियां,हरियाणा कांग्रेस के कई विभागों के बनाए गए चेयरमैन , नियुक्त हुए सभी सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने दी बधाई, कहा - कांग्रेस की मजबूती के लिए करें काम