Friday, April 19, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
हम सभी लोकसभा और करनाल विधानसभा चुनाव बड़े अंतराल से जीतेंगे: मनोहर लालकालका और पंचकूला विधानसभा में 21 व 28 अप्रैल को होगी सीएम सैनी की विजय संकल्प रैलीपलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदातामानवता के कल्याण में रक्तदान पुण्य का कार्य : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवाहमारा मिशन संसद में जाकर लोगों के मुद्दों को उठाना है- PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने जारी किया मेनिफेस्टोपंजाब: सुनीता केजरीवाल ने AAP के लोकसभा प्रत्याशियों से की मुलाकातविक्रम सिंह सैनी ओस्का के चंडीगढ़ कोर्डिनेटर नियुक्तपीएम नरेंद्र मोदी ने फर्स्ट टाइम वोटरों से की खास अपील, बोले- 'लोकतंत्र में हर वोट कीमती है...'
Haryana

किसानों पर नहीं, देवीलाल परिवार पर चली है लाठी - दिग्विजय चौटाला

September 17, 2020 06:46 PM

जननायक जनता पार्टी हमेशा किसानों के साथ थीहमेशा साथ रहेगी और हमारे लिए किसानों के हित हमेशा सर्वोपरी हैं। किसानों पर कोई लाठी चली है तो वह उन किसानों पर नहीं बल्कि जननायक स्वर्गीय चौधरी देवीलाल जी के परिवार पर चली है। यह बात इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने यहां आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। दिग्विजय ने कहा कि लाठी लगने वाले किसानों से जेजेपी माफी मांगती है। उन्होंने कहा कि हमारा जन्म भी किसान परिवार में हुआ और उनकी पीड़ा व समस्याओं को भली-भांती समझते है। वहीं दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हुड्डा एंड कंपनी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को बदनाम करने की साजिशें कर रही है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि लाठीचार्ज में अगर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का कोई रोल है तो वे साबित करके दिखाएं।

 

दिग्विजय चौटाला ने किसानों के मुद्दे को लेकर स्पष्ट किया कि जेजेपी पूरी तरह किसानों के साथ है और किसान की फसल का एमएसपी बरकरार रहेगाइसको लेकर किसानों को गुमराह और परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। दिग्विजय ने कहा कि हमने सबसे पहले किसानों पर लाठीचार्ज की वीडियो देखने के बाद घटना को गलत बताते हुए इसकी निंदा की। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने यह भी स्पष्ट किया था कि जिसने भी किसानों पर लाठीचार्ज के आदेश दिएउसकी जांच होनी चाहिए।

 

बहकावें में न आएं किसानफसल पर एमएसपी रहेगा बरकरार – दिग्विजय

दिग्विजय ने कहा कि विपक्ष द्वारा किसानों को भ्रमित करने का कार्य किया जा रहा है जबकि केंद्र व राज्य सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि किसानों की फसल पर न्यूतम समर्थन मूल्य अनुसार खरीदने की नीति बरकरार रखेगी। उन्होंने यह भी कहा कि 25 सितंबर को जब धान की फसल की खरीद होगी तब यह स्पष्ट हो जाएगा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व प्रदेश सरकार की किसानों को लेकर क्या नीयत है। दिग्विजय ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल अपने स्वार्थ की खातिर भोले-भाले किसानों को भ्रमित कर रहे है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि के बहकावे में ना आएंसरकार किसानों के हित में है।

 

एक अन्य सवाल के जबाव में इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि किसी भी किसान पर कोई लाठी चली हैचाहे वह किसान कांग्रेस समर्थित हो या अन्य कोईउस पर चलने वाली लाठी स्व. चौधरी देवीलाल के परिवार यानी कि हम पर चली है। उन्होंने कहा कि किसानों की हर पीड़ा को हम अच्छी तरह से समझते है इसलिए जिन किसानों पर लाठी चली है वे उनसे माफी मांगते है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर सरकार पूरी तरह गंभीर हैजो हुआ वो गलत हुआ और जिसने किया उसका पता लगाया जा रहा है।

 

हुड्डा एंड कंपनी दुष्यंत को बदनाम करने की रच रही साजिश - दिग्विजय चौटाला

दिग्विजय चौटाला ने इस विषय पर विपक्ष द्वारा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बारे दुष्प्रचार करने पर उनसे पूछा कि क्या किसानों पर लाठी दुष्यंत चौटाला ने चलाई थी उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज की घटना को लेकर दुष्यंत चौटाला को बदनाम करने की साजिश की जा रही है जबकि इसके पीछे उनका कोई रोल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और उनके समर्थक निरंतर यह दुष्प्रचार कर रहे है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि लाठीचार्ज में अगर उपमुख्यमंत्री का कोई रोल है तो कांग्रेस साबित करके दिखाएं ।

 

वहीं पत्रकारों को संबोधित करते हुए जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने किसानों को विश्वास दिलाया कि जेजेपी अपने वादों को सरकार के साथ मिलकर किसानों की प्राथमिकता के अनुसार क्रमबद्ध तरीके से पूरा करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि गरीबकिसानयुवाओं समेत प्रत्येक वर्ग के हित में गठबंधन सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

 

पत्रकारों द्वारा जेजेपी विधायक देवेंद्र बबली को लेकर किए गए सवाल के जबाव में दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह हमारी पार्टी का अंदरूनी मामला है। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी पार्टी एक परिवार की तरह है और हम मिल बैठकर आपस में बातचीत करेंगे। उन्होंने टोहाना के संदर्भ में विधायक देवेंद्र बबली द्वारा उठाए गए मामलों को जायज़ ठहराया।   

 

इस अवसर पर वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानीमहिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याणबुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रणधीर चीकाप्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंहपूर्व विधायक कृष्ण कंबोजपूर्व विधायक रामकुमार कटवाल आदि मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
हम सभी लोकसभा और करनाल विधानसभा चुनाव बड़े अंतराल से जीतेंगे: मनोहर लाल
कालका और पंचकूला विधानसभा में 21 व 28 अप्रैल को होगी सीएम सैनी की विजय संकल्प रैली
पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानवता के कल्याण में रक्तदान पुण्य का कार्य : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा
चंडीगढ़। अंबाला लोकसभा के लिए INLD प्रत्याशी की घोषणा. सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया प्रत्याशी
हरियाणा में मंत्रियों को विभागों का बंटवाराः गृह विभाग CM ने अपने पास रखा; दलाल नए वित्तमंत्री बने, स्वास्थ्य कमल गुप्ता को सौंपा
प्रधानमंत्री मोदी ने देश की संस्कृति और संस्कार का संरक्षण किया है : नायब सैनी
हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट अम्बाला कर रही है लगातार नशा तस्करों पर वार, मोटरसाइकिल पर सवार नशा तस्कर को काबू कर 930 ग्राम अफीम बरामद
रणदीप सुरजेवाला पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,चुनाव आयोग ने रणदीप सिंह सुरजेवाला के चुनाव प्रचार पर लगाई रोक
हरियाणा कांग्रेस में हुई महत्वपूर्ण नियुक्तियां,हरियाणा कांग्रेस के कई विभागों के बनाए गए चेयरमैन , नियुक्त हुए सभी सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने दी बधाई, कहा - कांग्रेस की मजबूती के लिए करें काम