Tuesday, April 23, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 21 घायलकर्नाटक: बीजेपी एमएलसी केपी नंजुंदी ने अपने पद से इस्तीफा दियामुख्तार अंसारी की विसरा रिपोर्ट आई सामने, जहर से मरने की पुष्टि नहींमलेशिया में मिलिट्री के 2 हेलिकॉप्टर क्रैश, 10 लोगों की मौतआगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगाअभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है *आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*चण्डीगढ़: पिहोवा से आप नेता गुरविंदर सिंह ने बीजेपी ज्वाइन की,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरविंदर सिंह और उनके कई समर्थकों को पटका पहनाकर बीजेपी ज्वाइन करवाई इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे
Haryana

स्वतंत्रता दिवस पर राज्य मंत्री अनूप धानक ने रोहतक में किया ध्वजारोहण

August 15, 2020 04:37 PM

हरियाणा के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के राज्य मंत्री अनूप धानक ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करते हुए 74वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण राष्ट्र असंख्य अमर शहीदों का हमेशा ऋणी रहेगाजिन्होंने मातृ भाषा को आजाद करवाने हेतू अपना सर्वस्व कुर्बान कर दिया। राज्य मंत्री अनूप धानक रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम परिसर में 74वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि राष्ट्ररीय ध्वाजरोहण के उपरांत जिलावासयिों को संबोधित कर रहे थे।

 

राज्य मंत्री अनूप धानक ने अपने संदेश में कहा कि आजादी को शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। इसका महत्त्व वही समझ सकता है,जिसने गुलामी की दास्ता सही हो। उन्होंने आजादी को वह पंछी महसूस कर सकता है जो बरसों से पिंजरे में कैद है। आज हम इसी आजादी को सहेजकर रखने का संकल्प दोहराएं। उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में हरियाणा के अहम योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश का इस संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्वतंत्रता संग्राम की क्रांति सर्वप्रथम अंबाला छावनी से ही 1857 में शुरू हुई थी। स्वतंत्रता के बाद देश की सीमाओं की रक्षा करने व शहादत देने में हरियाणा के वीर हमेशा आगे रहे है तथा आज भी हमारी सशस्त्र सेनाओं में औसतन हर दसवां जवान हरियाणा से है।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के ओजस्वी नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन के अनुरूप सबका साथ-सबका विकास’ औरहरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के मूलमंत्र पर चलते हुए पूरे हरियाणा और प्रत्येक हरियाणवी के विकास का बीड़ा उठाया है। अनूप धानक ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार जातिवादक्षेत्रवाद और भाई-भतीजावाद से ऊपर उठकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से शासन कम से कम-सुशासन अधिकतम‘ की अवधारणा के साथ ईज ऑफ लीविंग‘ की दिशा में काम किया जा रहा है तथा वर्ष 2020 को सुशासन संकल्प वर्ष‘ के तौर पर मनाया जा रहा है।

 

ध्वजारोहण के उपरांत राज्यमंत्री ने खुली जीप में सवार होकर उपायुक्त आर एस वर्मापुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा तथा परेड कमांडर डीएसपी सज्जन कुमार के साथ परेड में शामिल पांच टुकड़ियों का निरीक्षण किया। इसके बाद परेड कमांडर के नेतृत्व में सभी पांच टुकड़ियों ने मुख्य मंच के सामने से गुजरते हुए भव्य मार्च पास्ट निकाला। कार्यक्रम के मुख्यातिथि अनूप धानक ने इन टुकड़ियों की सलामी ली। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानीयुद्ध वीरांगनाओंविभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले महानुभव तथा कोविड-19 के संक्रमण के दौरान विशिष्ठ कार्य करने वाली संस्थाओं तथा व्यक्तियों को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*
चण्डीगढ़: पिहोवा से आप नेता गुरविंदर सिंह ने बीजेपी ज्वाइन की,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरविंदर सिंह और उनके कई समर्थकों को पटका पहनाकर बीजेपी ज्वाइन करवाई इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे
मुख्यमंत्री नायब सैनी की दबंगों को चेतावनी,फोन पर व्यापारियों को धमकाने वालों दबंगईयों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे
पंचकूला:प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में आज शाम 5 बजे रायपुर रानी के नेता जी स्टेडियम में *विजय संकल्प रैली* को संबोधित करेंगे। मोदी ने लिया समान नागरिक संहिता कानून बनाने का संकल्प :धनखड़ मुख्यमंत्री नायब सैनी की विजय संकल्प रैली आज, सभी तैयारियां पूरी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने करनाल में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर किया जन-संवाद घर बैठे डाउनलोड करें फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड