हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने कहा कि सरपंच के चुनाव में हरियाणा सरकार पिछड़ी जाति के बीसीए ग्रुप को आठ प्रतिशत आरक्षण देगी। प्रदेश में बीसीए और बीसीबी पिछड़ी जाति के दो ग्रुप है। बीसीबी ग्रुप की प्रदेश में काफी संख्या है। लिहाजा ये आरक्षण बीसीए ग्रुप की जातियों को दिया जाना है। उधर, पंचायतों के चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान पहले से है। जबकि पिछली बार हरियाणा के पंचायती चुनाव में 42 फीसदी महिलाएं चुनी गई। मगर इस बार 50 प्रतिशत भागीदारी रहेगी। आधी आबादी की आधी हिस्सेदारी पंचायत चुनाव में रहेगी। इसका प्रारूप अभी तय किया जाना है। मगर इसे अभी ‘भागीदारी’ का नाम दिया गया है, रिजर्वेशन का नहीं। बिल लाने की तैयारी है। कैबिनेट में इस संदर्भ में चर्चा की गई।