Thursday, April 25, 2024
Follow us on
Haryana

हरियाणा सरकार ने विभिन्न जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन का कार्यक्रम जारी किया

August 05, 2020 07:52 PM

कोविड-19 के चलते केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार हरियाणा सरकार ने विभिन्न जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन का कार्यक्रम जारी किया है। राज्यस्तरीय ध्वजारोहण का कार्यक्रम हरियाणा राज भवन चण्डीगढ़ में होगा जहां पर राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए एट होम कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।

        मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी परिपत्र अनुसार मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंचकूला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा उप मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चैटाला गुरूग्राम में ध्वजारोहण करेंगे।

        विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता अम्बाला, उपाध्यक्ष श्री रणबीर गंगवा भिवानी, शिक्षा मंत्री श्री कवंर पाल फरीदाबाद, परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा पलवल, बिजली मंत्री श्री रणजीत सिंह हिसार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जय प्रकाश दलाल नारनौल, और सहकारिता मंत्री डॉ.बनवारी लाल कुरूक्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

        इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री श्री ओम प्रकाश यादव रेवाड़ी, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा जींद, पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्यमंत्री श्री अनूप धानक रोहतक तथा खेल राज्यमंत्री श्री संदीप सिंह करनाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

        अम्बाला मंडल के आयुक्त यमुनानगर में, करनाल मंडल के आयुक्त पानीपत में, रोहतक मंडल के आयुक्त झज्जर में, फरीदाबाद मंडल के आयुक्त नूंह में, हिसार मंडल के आयुक्त सिरसा में, फतेहाबाद के उपायुक्त फतेहाबाद में, कैथल के उपायुक्त कैथल में, सोनीपत के उपायुक्त सोनीपत में तथा चरखी दादरी के उपायुक्त चरखी दादरी में ध्वजारोहण करेंगे।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*
चण्डीगढ़: पिहोवा से आप नेता गुरविंदर सिंह ने बीजेपी ज्वाइन की,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरविंदर सिंह और उनके कई समर्थकों को पटका पहनाकर बीजेपी ज्वाइन करवाई इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे
मुख्यमंत्री नायब सैनी की दबंगों को चेतावनी,फोन पर व्यापारियों को धमकाने वालों दबंगईयों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे