Friday, April 26, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकटदिल्ली में मेयर चुनाव टले, पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने की वजह से फैसलाEVM-VVPAT के 100 फीसदी मिलान पर कल फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्टकांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टPM नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से फोन पर की बातजम्मू-कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों बीच एनकाउंटर जारी, एक आतंकी ढेरपूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब राज भवन में हुई मुलाकात शिष्टाचार मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर हुई चर्चालोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
Haryana

पेड़ लगाना ही काफी नही, पालन-पोषण भी बहुत जरूरी - ओ.पी. धनखड़

August 03, 2020 09:14 PM

अम्बाला- समूचे हरियाणा प्रदेश में आगामी 16 अगस्त अटल जी की पुण्य तिथि तक पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। आगामी 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि के अवसर पर प्रदेश के सभी गांवो और वार्डों में त्रिवेणी लगाई जाएगी। यह जानकारी हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने सोमवार को अम्बाला छावनी के इन्दिरा पार्क में म्हारा हरियाणा-हरा भरा हरियाणा पौधारोपण अभियान के दृष्टिïगत आयोजित एक कार्यक्रम दी। धनखड़ ने कहा कि पेड-पौधे हमारे जीवन का मुख्य आधार है। वृक्षों की महिमा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि वृक्ष है तो सांस है, सांस है तो जीवन है।

कबीर जी की वाणी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि कबीर जी के दोहों में पेड-पौधों के जीवंत उदाहरण दिये गये हैं। कबीर जी की वाणी में कहा गया है कि सांस की कीमत तीन लोकों से उंची है। पेड हमारे बाहरी फेफड़े हैं, जो हमें आक्सीजन प्रदान करते हैं। वृक्षों से जल, फल, फूल, अन्न, रोटी, सब्जियां, दवाएं और यदि पुराने जमाने का जिक्र करें तो गुरूकुल का जीवन भी वृक्षों के सानिध्य में ही मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हरियाणा प्रदेश में वनों का क्षेत्रफल 4 प्रतिशत से भी कम है। हमें पूरे प्रदेश को हरा भरा बनाना है। आज ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला से इस अभियान की शुरूआत करते हुए पौधारोपण किया। उन्होंने यह भी कहा कि खाली पड़ी जमीन के साथ-साथ खेतों में अपनी मेढ़ों पर वृक्ष अवश्य लगाएं, उनका पालन-पोषण भी करें।
उन्होंने अपनी अभिव्यक्ति के दौरान यह भी कहा कि पेड़ गजब की प्रेरणा देते हैं। पेड़ों से प्रेरणा लेनी चाहिए। जापान की एक कहावत बताते हुए उन्होंने कहा कि हरे भरे पेड़े लगाएं, पक्षी अपने आप आ जाएंगे। उन्होंने पार्टी के लोगों की समर्पण की भावना से जोड़ते हुए कहा कि हम सबका मुख्य उद्देश्य पुराने अनुभव को नई सोच के साथ परवान चढ़ाते हुए जनसेवा के कार्यों को इसी प्रकार आगे बढ़ाना है। इस मौके पर उन्होंने इन्दिरा पार्क परिसर में मोलश्री का पौधा लगाया । उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण करने के लिये अनिल विज के प्रयास भलीभूत हो रहे हैं। हरियाणा का डेथ रेट अन्य राज्यों की तुलना में बेहद कम है।
हरियाणा के गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेशाध्यक्ष ओ.पी. धनखड़ का स्वागत करते हुए कहा कि म्हारा हरियाणा-हरा भरा हरियाणा अभियान के तहत पहला कार्यक्रम अम्बाला छावनी में किया गया है। बदलते परिवेश को देखते हुए पेड़ों की हमें बहुत आवश्यकता है। पेड़ आगे बढऩे की प्रेरणा और शिक्षा देते हैं। पेड़-पौधे जीवन का आधार स्तम्भ हैं। प्रदेशाध्यक्ष ओ.पी. धनखड़ ने म्हारा हरियाणा-हरा भरा हरियाणा की पारी की शुरूआत अम्बाला से की है। इस कार्य को हम आगे बढ़ाने का काम करेंगे। पेड़ हमें हर क्षेत्र में आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं। जिस प्रकार पेड़ हमें छाया देते हैं, उसी प्रकार प्रदेशाध्यक्ष भी कार्यकर्ताओं पर छाया रखने का काम करेंगे।
विज ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जाति के लिए जीवन से लेकर मृत्यु तक काम आते हैं। हवन की लकड़ी से लेकर शमशान की लकड़ी तक पेड़ काम आते हैं। पेड़-पौधों से वायु और आयु मिलती है। आक्सीजन मिलने से प्राणी मात्र फलता-फूलता है। यदि पेड़ न होते तो जीवन की कल्पना भी नही होती और यह धरती बंजर हो जाती। धरती पर सबसे पहला हक पेड़ों का है लेकिन प्राणी मात्र ने अपने स्वार्थ के लिये प्रकृति के साथ खिलवाड़ किया, पेड़ों की कटाई की, जिसके चलते प्रकृति का संतुलन भी बिगड़ा। इसीलिए जरूरत इस बात की है कि अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाये जायें और साथ में निरंतरता में उनका पालन-पोषण किया जाये। जहां पेड़ों की अधिकता होती है, वहां फल, फूल तो मिलते ही हैं, साथ ही फेफड़े भी आक्सीजन से भर जाते हैं। उन्होंने ओ.पी. धनखड़ का अम्बाला से इस अभियान की शुरूआत करने के लिये आभार भी व्यक्त किया।
अपने सम्बोधन में विज ने कहा कि पेड़ों से मुफ्त में आक्सीजन मिलती है, औषधियां मिलती हैं, फूल-फूल और सब्जियों के साथ-साथ बेहतरीन वातावरण भी मिलता है। पेड़ हमारे जीवन के आधार हैं। पेड़ों में कईं तरह के गुण होते हैं। ऐसे गुणों का हमें महसूस करते हुए ग्रहण करने की जरूरत है। इस मौके पर अनिल विज ने पर्यावरण की स्वच्छता का प्रतीक कपूर का पौधा रोपित किया।


केन्द्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रत्न लाल कटारिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश में 20 प्रतिशत क्षेत्र को वन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की जरूरत है। देश-दुनिया को गर्मी और बाढ़ से बचाने के लिये पौधे ही तो काम आते हैं। इसीलिए हम सबका सामाजिक दायित्व भी बन जाता है कि हम अधिक से अधिक पौधे लगायें। वैसे भी पौधारोपण हमारी संस्कृति में सम्माहित है। पौधारोपण करें और उनका पालन-पोषण भी करें।
केन्द्रीय राज्यमंत्री ने प्रदेशाध्यक्ष ओ.पी. धनखड़ और कैबिनेट मंत्री अनिल विज के सम्मान में अपनी अभिव्यक्ति के दौरान कहा कि इनका नेतृत्व पार्टी और समाज के लिये मार्गदर्शन रहता रहा है। अनिल विज के व्यक्तित्व बारे उन्होंने कहा कि वे हरियाणा प्रदेश की आन-बान और शान हैं। म्हारा हरियाणा-हरा भरा हरियाणा सम्बन्धी विषय पर बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा कि पौधारोपण अधिक से अधिक करने से आने वाली नस्लों को बचाने में मदद मिलेगी।
इस मौके पर कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी, अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, म्हारा हरियाणा-हरा भरा हरियाणा अभियान के संयोजक पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी, प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, जिला प्रभारी धुम्मन सिंह किरमच सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा कांग्रेस की लिस्ट आई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक से टिकट
लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र
बिल गेट्स को चाय पिलाकर चर्चा में आए डाली टपरी वाले ने मुख्यमंत्री को भी चाय बनाकर पिलाई
केंद्र और प्रदेश सरकारों की “ट्रांसपेरेंट नीति“ से नौकरियों और तबादलों में जनता को पूरा लाभ मिला : नायब सैनी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके मनाया वर्ल्ड अर्थ डे विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
आगामी लोकसभा चुनावों में शिरोमणी अकाली दल इनेलो को समर्थन देगा
अभय चौटाला का बयान महिलाओं की सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने इंडियन नेशनल लोकदल को समर्थन देने का फैसला लिया है
*आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की।*