Friday, March 29, 2024
Follow us on
Himachal

हरियाणा पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कसा जा रहा शिकंजा पलवल से तीन वांछित अपराधी गिरफ्तार दो पर है 20-20 हजार का ईनाम

May 30, 2020 03:56 PM

हरियाणा पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कसी जा रही नकेल के तहत जिला पलवल से 20-20 हजार के दो ईनामी बदमाशों सहित कुल तीन वांछित अपराधियों को काबू किया गया है। 
               हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान किठवाड़ी निवासी सुनील और लोकेश तथा चांदहट निवासी अर्जुन के रूप में हुई है। तीनों ने एक दर्जन से अधिक संगीन वारदातों को अंजाम दे रखा है।
               उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए की टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव किठवाड़ी निवासी संजय को गोली मारने वाले तीनों आरोपी किठवाड़ी पुल के पास मौजूद है। सूचना मिलते मौके पर दबिश दी गई और तीनों आरोपियों को काबू कर लिया गया। 
                 गहन पूछताछ सुनील ने बताया कि उसकी गांव संजय व उसके परिवार से पुरानी रंजिश चली आ रही है। जिसको लेकर उसने लोकेश व अर्जुन के साथ 21 मई की रात को जान से मारने की नियत से संजय को गोली मार दी थी और मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में चांदहट थाना पुलिस ने संजय के भाई डिंगबर की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। 
               आरोपी सुनील के खिलाफ लूट, जानलेवा हमला करने, चोरी व मारपीट जैसे संगीन 9 व लोकेश के खिलाफ 6 मामले दर्ज है और इन पर 20-20 हजार का ईनाम भी घोषित है। आरोपियों को गहन पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया 

Have something to say? Post your comment
 
More Himachal News
लोकसभा चुनाव: एक्ट्रेस और BJP कैंडिडेट कंगना रनौत ने मंडी में किया रोड शो हिमाचल: 6 कांग्रेस समेत 9 विधायकों ने ज्वाइन की बीजेपी हिमाचल के 11 बागी विधायक उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे हिमाचल के कांग्रेस के 6 बागी विधयकों को आज उत्तराखंड ले जाया गया* हिमाचल प्रदेश: सियासी हलचल के बीच आज दिल्ली रवाना होंगे विक्रमादित्य सिंह सुखविंदर सिंह सुक्खू ही बने रहेंगे हिमाचल के CM', पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार का ऐलान हिमाचल कांग्रेस के विद्रोही विधायकों को झटका, स्पीकर ने की 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द हिमाचल में फिर हलचल तेज, CM सुक्खू ने घर पर मीटिंग के लिए सभी मंत्री-विधायकों को बुलाया हिमाचल स्पीकर ने बागी विधायकों की अयोग्यता पर सुरक्षित रखा फैसला हिमाचल प्रदेश: 15 बीजेपी विधायकों के निलंबन के बाद बाकी 10 ने भी किया वॉकआउट