COURTESY DAINIK BHASKAR JULY 29
अर्जुन पुरस्कार के लिए दुती चंद, खेल रत्न के लिए हरभजन का नाम खारिज
नई िदल्ली | खेल मंत्रालय ने अर्जुन पुरस्कार के लिए दुती चंद और खेल रत्न अवॉर्ड के लिए हरभजन सिंह का नाम खारिज कर दिया। दोनों खिलाड़ियों का नाम राज्य सरकारों ने प्रस्तावित किया था। निर्धारित तारीख तक दुती के पदक रैंकिंग के अनुसार क्रम में नहीं थे। मंत्रालय ने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से पदकों के रैंकिंग के अनुसार करने के लिए कहा था। दुती इसमें पांचवें स्थान पर थीं। इसलिए नामांकन खारिज कर दिया। साथ ही दोनों खिलाड़ियों के नाम को भेजने में राज्य सरकारों ने देरी भी की थी। नामांकन खारिज होने के बाद दुती मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलीं। उन्होंने पटनायक को वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में जीते गए स्वर्ण पदक को दिखाया और अर्जुन अवॉर्ड के लिए दोबारा से फाइनल भेजने का आग्रह किया। दुती ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मेरी फाइल फिर से भेजने का आश्वासन दिया। दुती ने कहा, 'अर्जुन अवॉर्ड की आधिकारिक घोषणा तक नाम भेजे जा सकते हैं। मुझे पता चला कि लोकसभा, विधानसभा चुनाव और फानी चक्रवात के कारण नाम भेजने में देरी हुई