COURTESY DAINIK BHASKAR MAY 30
चूरू 47.3 डिग्री, दुनिया में छठा व देश का तीसरा सबसे गर्म शहर
नौतपा में उबल रहा प्रदेश
जयपुर में मई के सबसे गर्म दिन और रात, दिन का पारा 44.5°, रात का 30.2 डिग्री
जयपुर | नाैतपा में प्रदेश तप रहा है। पारा रिकॉर्ड तोड़ रहा है। चूरू में तापमान 47.3 डिग्री पर पहुंच गया। इतने पारे के साथ वह दुनिया में छठा और देश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। बीकानेर आैर श्रीगंगानगर भी टॉप-15 सबसे गर्म शहरों में शुमार हुए। दोनों शहरों में पारा 46.8 डिग्री रहा। जयपुर में मई माह के सबसे गर्म दिन-रात रहे। यहां दिन का पारा 44.5°, रात का 30.2 डिग्री रहा।
आठ शहर 45° के पार -पढ़ें पेज 4
दुनिया में सबसे गर्म कैप सेंट, पारा 56.8°
शहर देश पारा (डि.से.)
1. कैप सेंट फ्रांसिस द. अफ्रीका 56.8
2. मित रिया कुवैत 48.6
3. जैकबाबाद पाकिस्तान 48.5
4. चंद्रपुर भारत 48.0
5. ब्रह्मपुरी भारत 47.5
6. चूरू भारत 47.3
बीकानेर, गंगानगर भी टॉप 15 गर्म शहरों में