COURTESY NBT DEC 3
पटाखों के खिलाफ रहीं प्रियंका की शादी में जमकर आतिशबाजी हुई तो फट पड़े फैन्स
• एजेंसियां, जोधपुर : प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के जश्न में शनिवार को जोधपुर के उम्मेद भवन में जोरदार आतिशबाजी हुई। प्रियंका हमेशा आतिशबाजी के विरोध में रही हैं, लेकिन उनकी शादी में इसका जमकर इस्तेमाल उनके प्रशंसकों को भी नहीं भाया। इसे लेकर सोशल मीडिया में उनकी खूब खिंचाई भी हुई। प्रियंका खुद दिवाली पर पटाखों के इस्तेमाल पर रोक की लोगों से अपील करती रही हैं। वह यूनिसेफ की गुडविल ऐंबैसडर भी हैं और पर्यावरण और स्वच्छ आबोहवा से जुड़े अभियानों और आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं। अब नाराज लोग प्रियंका की पटाखों के खिलाफ अपील को सोशल मीडिया में शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - ये आतिशबाजी प्रदूषणकारी है या हर्बल/ पटाखों के शोर का पेट्स मजे ले रहे हैं या कहीं छिप गए हैं/ एक अन्य ने पूछा, क्या इससे प्रदूषण नहीं फैलेगा/
उम्मेद भवन पैलेस में हुए संगीत समारोह में हमसफर निक जोनस के साथ
प्रियंका चोपड़ा।
साफ आबोहवा से जुड़े अभियानों की पैरवी करती रही हैं मशहूर एक्ट्रेस
एक वो दिन थे