Thursday, April 25, 2024
Follow us on
Shikayat

प्रधानमंत्री के नाम पत्र भेजकर योगराज शर्मा ने हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न सम्मान देने की मांग की

November 20, 2013 04:15 PM


प्रधानमंत्री के नाम पत्र भेजकर योगराज शर्मा ने हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न सम्मान देने की मांग की

 

हिसार:हॉकी  अकेडमी के संचालक योगराज शर्मा  ने भारत के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर विश्व के महान हॉकी खिलाड़ी व हॉकी के जादुगर मेजर ध्यानचंद को भी भारत रत्न देने की मांग की है। इस मांग पत्र की प्रतिलिपि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय खेल मंत्री जितेंद्र सिंह को भी भेजी गई है।

निवेदन यह है कि भारत के  महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद ने देश को गुलामी के दौर में हॉकी खेल के क्षेत्र में ओलंपिक खेलों व अंतर राष्ट्रीय स्तर खेलों में भारत का नाम रोशन किया था। मेजर ध्यानचंद का हॉकी खेल के क्षेत्र में भारत मेें बड़ा योगदान रहा है। इस महान हॉकी खिलाड़ी ने उस समय विश्व में हॉकी के क्षेत्र में अपनी और भारत की पहचान बनाई थी। मेजर ध्यानचंद के हॉकी खेल के कौशल के बराबर विश्व मेें किसी ने भी बराबरी नहीं की थी। मेजर ध्यानचंद वह खिलाड़ी थे, जिनके हॉकी खेल पर जर्मन के शासक हिटलर भी खुश हुए थे। उन्होंने मेजर ध्यानचंद को जर्मन की नागरिकता व पद देनेे का प्रस्ताव रखा था। लेकिन मेजर ध्यानचंद ने सच्चे राष्ट्रभक्त देशवासी होने का परिचय देते हुए जर्मन शासक हिटलर के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इसलिए  महान हॉकी खिलाड़ी  मेजर ध्यानचंद को भी भारत रत्न दिया जाए। जिसने देश को गुलामी के दौर में खेल के क्षेत्र में अंतर राष्ट्रीय पहचान दिलाई। आपसे निवेदन है कि खेल मंत्री की सिफारिश को ध्यान में रखते हुए मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न का सम्मान जल्द ही दिया जाए।

खिलाडिय़ों को भारत  रत्न देने की घोषणा पर भारत सरकार ने खिलाडिय़ों का सम्मान करते हुए किक्रेटर सचिन तेंदुलकर को उनके 200वें और आखिरी टेस्ट के तुरंत बाद देश का सर्वाच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने पर भारत सरकार का धन्यवाद।

 

 

     आवेदक

 

योगराज शर्मा, संचालक, हॉकी अकादमी, हिसार

24/33, पटेल नगर, हिसार

मोबाइल. 9416160581

Have something to say? Post your comment
 
 
More Shikayat News
गुरुग्राम के वरिष्ट पत्रकार हाशमी की पत्नी से दिनदहाड़े लूट करने वाले अपराधी शीघ्र गिरफ्तार कर पुलिस-सुरेन्द्र मेहता चटगांव टेस्टः भारत ने बांग्लादेश को 188 रन से हराया, अक्षर पटेल ने चटकाए 4 विकेट पंचकूला में चल रहे नशे के काले कारोबार का चिट्ठा कॉमनवेल्थ गेम 2022 का उद्घाटन समारोह इंग्लैंड के बर्मिंघम में शुरू हुआ पैरालंपिक में सिल्वर मेडल विजेता सुहास एलवाई से पीएम मोदी ने की बात, जीत की बधाई दी मेलबर्न टी20: ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका हरियाणा विधानसभा द्वारा पारित दंड-विधि (हरियाणा संशोधन) विधेयक, 2018 का हरियाणा सरकार द्वारा परित्याग करने सम्बन्धी सदन को न सूचित करने बारे एडवोकेट ने स्पीकर को याचिका सौंपी पुलिस व् कंपनी द्वारा मामले को दबाने व् डराने की शिकायत हेतु पुलिस व् कंपनी द्वारा मामले को दबाने व् डराने की शिकायत हेतु मोती लाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल राई में फैली अव्यवस्थाओं के बारे में हरियाणा राज्यपाल को लिखा पत्र